बस्ती, फरवरी 10 -- बस्ती, निज संवादाता। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मंगलवार को बस्ती पहुंच रही हैं। वे यहां पर स्थापित गरिमा गृह का उद्घाटन करेंगी। प्रशासन ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली है। चार जोन में बांट कर सुरक्षा से लेकर अन्य व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को दी गई है। राज्यपाल हेलीकॉप्टर से चलकर सुबह 9.50 बजे पुलिस लाइन के हेलीपैड पर उतरेंगी। यहां से स्टाफ कार से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगी। सुबह 10 बजे ट्रांसजेंडरों के लिए स्थापित गरिमा गृह के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगी। यहां पर एक घंटे 10 मिनट तक मौजूद रहेंगी। 11.15 बजे कार से पुलिस लाइन के हेलीपैड पर पहुंचेंगी। उसके बाद हेलीकॉप्टर से बलरामपुर जिले के लिए रवाना हो जाएंगी। कार्यक्रम स्थल लैबुड़वा ताल में है। वहीं से सटा भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना गर...