रांची, फरवरी 20 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची शहर के बड़े इलाके में शनिवार को बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। शनिवार को विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल डोरंडा के अधीन आरडीएसएस अंतर्गत नंगे एलटी तार को कवर्ड तार में बदलने के लिए 11 केवी एचएसएल फीडर से नॉर्थ ऑफिस पारा गौरी शंकर नगर के कुछ इलाकों में काम होगा। इससे 10.30 से शाम चार बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। कोकर डिविजन अंतर्गत प्रगतिशील नगर में केबल स्ट्रिंगिंग कार्य होगा। इससे सुबह 10 से शाम 4.30 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इससे चेशायर होम, प्रगतिशील नगर, छठ तालाब, चित्रगुप्त नगर, महावीर नगर, मुक्तिधाम, कब्रिस्तान मोहल्ला सहित अन्य इलाके प्रभावित रहेंगे। कोकर अवर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल में आरडीएसएस योजना के तहत कार्य होगा। इसके कारण सुबह 10.30 से शाम 4.30 बजे तक पानी टंकी कोकर, विराट नगर,...