रांची, फरवरी 23 -- रांची, संवाददाता। रांची शहर के बड़े इलाके में मंगलवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान कोकर विद्युत प्रमंडल अंतर्गत सब डिविजन आरएमसीएच पावर हाउस से मोरहाबादी फीडर, न्यू मोरहाबादी फीडर में आरएमसीएच क्षेत्र में आरडीएसएस के तहत कार्य होगा। इस क्षेत्र के ट्रांसफॉर्मर को बंदकर एलटी लाइन को कवर केबल में तब्दील किया जाएगा। इस अवधि में सुबह 10.30 से शाम 4.30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। पावर हाउस पानी टंकी फीडर बड़गाई में केबलीकरण का कार्य होगा। इस अवधि में भी बिजली बंद रहेगी। पावर हाउस आरएमसीएच फीडर के आरके मिशन फीडर में भी काम होगा। इस दौरान केशर कॉलोनी, जोड़ा तालाब, प्रगतिशील कॉलोनी, मुक्तिधाम और बड़गाई में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.