पूर्णिया, फरवरी 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।रक्तदान जागरूकता अभियान के तहत युवा जागृति मंच द्वारा 22 फरवरी को त्रिदेव विवाह भवन रजनी चौक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। युवा जागृति मंच के संस्थापक पवन कुमार चौधरी उर्फ कार्तिक चौधरी ने दी। उन्होंने पूर्णिया वासियों से अपील करते हुए कहा कि आपके रक्तदान करने से दुर्घटना ग्रस्त मरीजों ,असाध्य रोग से ग्रसित मरीजों , डायलिसिस करवाने वाले मरीजों , गर्भवती बहनों, प्लास्टो एनिमिया से पीड़ित एवं विभिन्न रक्त संबंधित बीमारियों से जूझते हुए मरीजों की जान बचती है। कार्तिक चौधरी ने सभी युवाओं से आग्रह किया है कि खुद भी आगे आएं एवं अपने साथियों ,सगे-संबंधियों को भी रक्तदान शिविर में लाएं और रक्तदान करवाकर मानव सेवा कार्य में सहयोग करें। कार्तिक चौधरी ने कहा कि सभी स्वस्थ व्यक्तियों को ...