औरैया, दिसम्बर 3 -- - चकबंदी अधिकारी को निर्देश, जिन बूथों पर प्रगति कम है, वहां लगातार करें मॉनिटरिंग - एसआईआर कार्यक्रम की धीमी प्रगति वाले बूथों पर होगी कड़ी निगरानी, 6-7 दिसम्बर को विशेष अभियान औरैया, संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत जिले में चल रहे एसआईआर को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बुधवार को जूम मीटिंग में अधिकारियों के साथ बूथवार समीक्षा करते हुए साफ निर्देश दिए कि जिस भी बूथ पर प्रगति कम है, वहां संबंधित टीमें समन्वय के साथ तुरंत पहुंचकर शेष कार्य पूरा कराएं। डीएम ने कहा कि कार्यक्रम को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ शीघ्रता से पूरा करना अनिवार्य है। उन्होंने मैपिंग के अवशेष कार्य को भी हर हाल में कल तक पूर्ण करान...