मेरठ, मार्च 5 -- मेरठ। पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के बाद मैदानों तक पहुंच रही उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाएं आज से तीन दिन के लिए परेशान करने जा रही हैं। वेस्ट यूपी में 72 घंटे तक 20-30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज धूलभरी हवाएं चलने के आसार हैं। मंगलवार को आठ किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवाओं से दिन के तापमान में 3.3 डिग्री की गिरावट हुई। यह सामान्य के करीब है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को मेरठ में दिन-रात के तापमान क्रमश: 26.5 एवं 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से क्रमश: 0.3 एवं 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। सोमवार के सापेक्ष दिन में 3.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई जबकि रात में 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी। मौसम विभाग के अनुसार आज से मैदानों में उत्तर-पश्चिमी तेज सर्द हवाएं चलने के आसार हैं। मंगलवार को मेरठ का एक्यूआई 113 दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.