औरैया, दिसम्बर 16 -- औरैया, संवाददाता। 17 दिसंबर को कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में पेंशनर दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा। जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि पेंशनर दिवस का उद्देश्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पेंशनरों की समस्याओं की सुनवाई कर उनका त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण करना है। उन्होंने बताया कि पेंशनर दिवस में जनपद के सभी कार्यालयाध्यक्षों को स्वयं अथवा अपने द्वारा नामित किसी वरिष्ठ राजपत्रित अधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि पेंशनरों से संबंधित कई ऐसी समस्याएं होती हैं, जिनका समाधान संबंधित कार्यालयाध्यक्ष स्तर पर ही संभव है। ऐसे में पेंशनर दिवस के दौरान समस्याओं की मौके पर सुनवाई कर संक्षिप्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी, ताकि पेंशनरों को अनावश्यक रूप से कार्...