लखीसराय, सितम्बर 29 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवरात्र की सप्तमी तिथि पर जिलेभर के मंदिरों से परंपरागत बेलभरनी जुलूस निकाला जाएगा। श्रद्धालु सिर पर कलश, नारियल और बेलपत्र लेकर मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना करेंगे। ढोल-नगाड़ों की गूंज, शंखध्वनि और "जय मां दुर्गा" के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बन जाएगा। शहर के बड़ी दुर्गा मंदिर और छोटी दुर्गा मंदिर से निकलने वाले जुलूस का दृश्य सबसे खास रहेगा। यह जुलूस मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में पहुंचेगा। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों की ओर से फूल वर्षा एवं स्वागत द्वार बनाए गए हैं। रात्रि में खुलेंगे मां के पट, दर्शन को आएंगे श्रद्धालु: शाम होते ही मां कालरात्रि की विशेष पूजा सम्पन्न होने के बाद रात्रि में देवी के पट श्रद्धाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.