हाजीपुर, अगस्त 27 -- महुआ। ए.सं. 33 केवीए में मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण महुआ सब स्टेशन से जुड़े सभी फीडरों में बुधवार को 3 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। महुआ के कनीय अभियंता सुशांत कुमार ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि सलहा उपग्रिड से महुआ को मिलने वाली 33 केवीए में मेंटेनेंस कार्य के साथ पेड़ों की कटाई-छंटाई की जाएगी। इसको लेकर बुधवार को पूर्वाह्न 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक महुआ सब स्टेशन से जुड़े सभी फीडर बंद रहेंगे। उन्होंने समय से पहले पानी आपूर्ति सहित अन्य विद्युत कार्य कर लेने की अपील उपभोक्ताओं से की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.