नैनीताल, जनवरी 31 -- नैनीताल। ठंडी सड़क स्थित शनि मंदिर का 22वां वार्षिकोत्सव आज (शनिवार) को धूमधाम से मनाया जाएगा। सुबह ब्रह्म मुहूर्त पर शनि स्नान, पंचांग कर्म, पूजन हवन और सुंदर कांड का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। मंदिर परिसर में 2 बजे से विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा। सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। मंदिर के पुजारी हेम चंद्र जोशी ने सभी से आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.