भागलपुर, फरवरी 3 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शब-ए-बरात मंगलवार को मनाया जाएगा। त्योहार को लेकर मुस्लिम समुदाय में खासा उत्साह देखने को मिल रही है। जहां महिलाएं घरों की साफ-सफाई में जुटी हुई हैं, वहीं मस्जिदों और कब्रिस्तानों में भी साफ-सफाई व सजावट का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। भीखनपुर जामा मस्जिद के इमाम मो. नसीब अहमद अशरफी ने बताया कि शब-ए-बारात की रात लोग इबादत में मशगूल रहते हैं। मस्जिदों में नमाज अदा की जाती है और कब्रिस्तानों में जाकर अपने पूर्वजो की कब्रों पर मगफिरत की दुआ की जाती है। इसे तौबा और इबादत की खास रात माना जाता है। उन्होंने बताया कि शब-ए-बारात के बाद रमजान के पाक महीने की शुरुआत होने में आमतौर पर 14 से 15 दिन का समय रहता है। बाजारों में खरीदारी को लेकर रही भीड़ शहर के बाजारों में सोमवार को शब-ए-बारात की खरीद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.