जमशेदपुर, दिसम्बर 24 -- 24 दिसंबर की मध्यरात्रि ठीक 12 बजे प्रभु यीशु का जन्म होगा। इसे लेकर शहर के सभी गिरजाघर रोशनी से जगमगा उठे हैं और सजावट का कार्य अंतिम चरण में है। प्रभु यीशु के आगमन को लेकर ईसाई समुदाय पूरी तैयारी में जुटा है। गिरजाघरों से लेकर घरों तक विशेष चरनी सजाई जा रही है। शहर के गिरजाघरों में विशेष सजावट की गई है। प्रभु यीशु के जन्म के बाद 25 दिसंबर की सुबह विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी और इसके बाद जश्न मनाया जाएगा। प्रभु यीशु के जन्म से पहले ही मसीही समुदाय के घरों में उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है। संत जोसेफ चर्च गोलमुरी, बेल्डीह चर्च बिष्टूपुर, सेंट मैरी चर्च बिष्टूपुर सहित शहर के सभी प्रमुख गिरजाघरों में क्रिसमस की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी चर्चों को रंग बिरंगी लाइटों, स्टार, क्रिसमस ट्री और पुष्पों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.