मथुरा, दिसम्बर 27 -- भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी शनिवार को प्रथम बार मथुरा आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह है। भाजपा जिला एवं महानगर इकाई द्वारा भव्य स्वागत की तैयारियां संगठन स्तर पर की जा रही हैं। मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे के नेतृत्व में शनिवार सुबह आठ बजे कार्यकर्ता करमन टोल टैक्स (कोटवन बॉर्डर), कोसीकलां पर प्रदेशध्यक्ष का स्वागत होगा, वहीं महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार प्रात 10 बजे, एनके ग्रुप वृन्दापुरम, जीएलए यूनिवर्सिटी के समीप, हाईवे पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में महानगर, मंडल एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सहभ...