बहराइच, फरवरी 21 -- बहराइच, संवाददाता। जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अन्तर्गत दावे और आपत्तियां प्राप्त करने एवं नोटिस चरण में अपेक्षित प्रगति प्राप्त करने के उद्देश्य से रविवार को समस्त मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया गया है। विशेष अभियान दिवस को सभी पदाभिहित स्थलों पर पदाभिहित अधिकारी (बूथ लेवल अधिकारी) पूर्वान्ह 10.30 बजे से अपरान्ह 01.30 बजे तक उपस्थिति रहकर दावे और आपत्तियां प्राप्त करने इत्यादि की कार्यवाही करेंगे। डीएम अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि विशेष अभियान तिथि को अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के ऐसे पात्र व्यक्ति जिनका नाम अभी भी मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है, वे अपना नाम सम्मिलित कराने के लिए फार्म-6 में आवेदन कर सकते हैं। इसक...