लोहरदगा, फरवरी 21 -- लोहरदगा, संवाददाता। नगरपालिका आम निर्वाचन, 2026 की तैयारियों को लेकर शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकार सह उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में हुई। उपायुक्त ने पोलिंग पार्टी बूथों के लिए रवानगी को लेकर सभी कोषांगों को आवश्यक निर्देश दिए। कार्मिक कोषांग को सभी मतदान कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरण करने, सामग्री कोषांग को डिस्पैच से पूर्व सभी सामग्रियां हस्तगत करा देने व मतपेटिकाएं तैयार रखने, मतपत्रों की व्यवस्था, वाहन कोषांग को वाहनों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। पोलिंग पार्टियां 22 फरवरी को सुबह 8.30 बजे से समाहरणालय परिसर लोहरदगा में रिपोर्ट करेंगी। वहां पोलिंग पार्टियों का मिलान कर, उन्हें आवश्यक मतदान सामग्री हस्तगत कर उनके सेक्टर पुलिस पदाधिकारी के साथ रवाना किया जाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.