बोकारो, जनवरी 26 -- बोकारो, प्रतिनिधि। 77 वें. गणतंत्र दिवस पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। सेक्टर 12 स्थित पुलिस लाइन मैदान में 26 जनवरी को सुबह 9 बजे पेयजल एवं स्वच्छता और उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद झंडोत्तोलन करेंगे। इसके पूर्व, सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स, झारखंड आर्म्ड पुलिस फोर्स (जैप - 4), जिला बल पुरुष, जिला बल महिला, गृह रक्षक बल, चौकीदार पुरूष, चौकीदार महिला, नेशनल कैडेट कॉर्प्स डिस्ट्रिक (बालक) रामरूद्रा सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस, नेशनल कैडेट कॉर्प्स डिस्ट्रिक (बालिका) रामरूद्रा सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चास एवं दी पेंटाकोस्टल एसेंबली स्कूल के प्लाटून द्वारा परेड किया जाएगा। वहीं, विभिन्न विभागों द्वारा झांकी निकाली जाएगी। जिला मुख्यालय...