अलीगढ़, अक्टूबर 6 -- अलीगढ़। धनीपुर मंडी में अव्यवस्था होने पर व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने आज सोमवार को किसी तरह का व्यापार करने से मना कर दिया है। व्यापारियों की मांग है कि पहले मंडी में व्यवस्था ठीक हो, इसके बाद ही काम शुरू होगा। मंडी में इस समय धान की आवक बहुत है। इसके चलते जाम की स्थिति रहती है। व्यापारियों ने बीच का रास्ता निकालते हुए। धान की एंट्री और लोडिंग का समय तय कर दिया। किसानों को माल लाने का समय रात 1 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया गया। बाकी समय लोडिंग को जा रही थी। इसी व्यवस्था के तहत काम चल रहा था। लेकिन रविवार को व्यवस्था बिगड़ गई। व्यापारियों ने बताया की रात को 8 बजे एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट मंडी आए। जाम लगाने की बात बोलकर किसानों की गाड़ियों को मंडी में प्रवेश करा दिया। जबकि बाहर जाम नहीं था। मंडी सचिव के व...