रुद्रपुर, फरवरी 12 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले रोडवेज कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर समय पर वेतन देने की मांग की। इस दौरान सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। गुरुवार को रोडवेज कर्मचारी रुद्रपुर डिपों कार्यशाला में एकत्रित हुए। इस दौरान ट्रैफिक और कार्यशाला शाखा के पदाधिकारियों और रोडवेज कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले एक वर्ष से कर्मचारियों को कभी भी समय पर वेतन नहीं मिल रहा, जिससे उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि दिसंबर और जनवरी का वेतन अब तक नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा 13 फरवरी को मंडलीय प्रबंधक के कार्यालय काठगोदाम में धरना दिया जाएगा। वहीं रोडवेज कर्मचारियों ने डिपो में नई बसें उपलब्ध कराने की मांग की। यहां ट्र...