बरेली, जनवरी 23 -- न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया बरेली, संवाददाता। बीते सप्ताह से सुबह से ही धूप खिलने से ठंडक का असर कम हो गया था लेकिन शुक्रवार को मौसम ने करवट ली। सुबह से तेज हवाएं चलना आरंभ हुई जो कि देर शाम तक जारी रहीं लेकिन दोपहर करीब तीन बजे से हल्की बूंदाबांदी के साथ शाम से झमाझम बारिश शुरू हुई। बारिश और हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया कि शुक्रवार को मौसम में अचानक बदलाव हुआ सुबह से जारी हुआ हवाएं चलने का क्रम शाम तक जारी रहा। जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उन्होने अनुमान जताया है कि शनिवार से मौसम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.