भागलपुर, मार्च 12 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता नगर निगम की ओर से शहर में मच्छर से बचाव को लेकर फॉगिंग शुरू कराई गई है। इस क्रम में मंगलवार को वार्ड नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड चार-पांच व छह, वार्ड 17-18 व 19, वार्ड 32-33 व 34 तथा वार्ड 42-43 व 44 में फॉगिंग कराई गई। फॉगिंग का कार्य अभी लगातार 19 मार्च तक चलेगा। वहीं अब बुधवार को शहर के वार्ड वार्ड सात-आठ और नौ, वार्ड 20-21 और 22, वार्ड 35-36 और 37 तथा वार्ड 45-46 और 47 में फॉगिंग कराई जाएगी। इस बाबत निगम की स्वच्छता शाखा के प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि सभी 51 वार्डों में रोस्टर के अनुसार फॉगिंग कराई जाएगी। यह अभी 19 मार्च तक चलता रहेगा। फॉगिंग के लिए कर्मचारियों को चार ग्रुप में बांटा गया है। सभी ग्रुप को तीन-तीन वार्डों में फॉगिंग करने का जिम्मा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.