समस्तीपुर, जनवरी 24 -- ताजपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महान योद्धा थे। उनके जीवन एवं आदर्श आज भी प्रासंगिक है। हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की जरुरत है। उक्त बातें मोतीपुर भेरोखड़ा स्थित नेताजी सुभाष चौक पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शशिधर झा, समस्तीपुर विधायक अश्वमेध देवी, विधान पार्षद तरुण कुमार, पूर्व प्रमुख सुरेश राय आदि वक्ताओं ने कही। कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्णमोहन प्रसाद गुप्ता एवं संचालन युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सज्जन कुमार ने किया। आगत अतिथियों का स्वागत सम्मान पाग, चादर एवं माला से किया गया। मौके पर मंडल अध्यक्ष सुशील चौबे, विवेक साहू, दिलीप सिंह कुशवाहा, अमरनाथ साह युवा मोर्चा जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.