कन्नौज, जनवरी 21 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर पंचायत सिकंदरपुर में 10 दिवसीय बुद्ध कथा का जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने फीता काटकर किया। सरस कथा वाचिका रजनी बौद्ध द्वारा बुद्ध कथा का रसपान कराया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने कहा कि भगवान बुद्ध ने संपूर्ण विश्व को करुणा, मैत्री, प्रेम तथा शांति का मार्ग प्रदान किया है, हमें उनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। संचालन कर रहे बौद्ध कमेटी के संरक्षक एवं कवि हरिगोविंद शाक्य हरि ने कहा कि तथागत बुद्ध के उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीतू शाक्य ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। बौद्ध कमेटी के सदस्यों ने प्रिया शाक्य को पंचशील पगड़ी, पंचशील पट्टिका, प्रतीक चिन्ह, फूल मालाओं तथा शाल उढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में रामानंद शाक्य, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.