अररिया, जनवरी 9 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि एग्री स्टेक योजना के तहत प्रथम चरण में छह जनवरी से पंचायतों में शिविर लगाकर फॉर्मर रजिस्ट्री आईडी बनाया जा रही है। इस क्रम में शुक्रवार को भी प्रखंड के सभी पंचायतों में शिविर लगाया गया। बीएओ दीपेश साह ने बताया कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने किसानों की सुविधा को लेकर फॉर्मर रजिस्ट्री आईडी बनाया जा रहा है। किसान आईडी बनने से कृषि विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ किसानों को सीधे उनके खाते में मिल सकेगा। यही नहीं फॉर्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने वाले किसानों को ही आगामी पीएम किसान सम्मान निधि के किश्त की राशि खाते में जाएगी। इस तरह से बिना किसी रुकावट के किसान सभी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। बीएओ ने बताया कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए 10 जनवरी को भी सभी पंचायतों में श...