हल्द्वानी, मार्च 9 -- रामनगर। प्रगतिशील महिला एकता केंद्र और प्रगतिशील भोजन माता संगठन, पछास, क्रालोस द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मजदूर महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को बुद्ध पार्क में सभा आयोजित की गई। केंद्र की पदाधिकारियों ने महिला दिवस के इतिहास के संबंध में जानकारी दी। भोजनमाता हेमा तिवारी ने कहा कि आज भी महिलाएं हर जगह दूसरे दर्जे का जीवन जीने को मजबूर हैं। कल कारखानों में दफ्तरों में उन्हें पुरुषों से कम वेतन दिया जाता है। मुकेश भंडारी ने कहा कि आज देश में महिलाओं के साथ यौन हिंसा में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पछास से चंदन ने कहा कि आज महिलाओं को पूंजीवादी उपभोक्तावादी संस्कृति के साथ- साथ साथ पुरुष प्रधान मानसिकता से भी लड़ने की आवश्यकता है। इंकलाबी मजदूर केंद्र के बंसत, आरती गुप्ता, मंजू, भावना, साधना, पार्वती, बंसती, ज्योति, मंजू ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.