बांका, दिसम्बर 24 -- बांका, एक संवाददाता। गुरुवार को पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती समारोहपूर्वक मनाई जाएगी। जानकारी देते हुए बांका विधायक रामनारायण मंडल ने बताया कि भाजपा नगर कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अटल जी का बांका से विशेष लगाव रहा था। वे करीब एक दर्जन बार बांका आए थे तथा यहां के कार्यकर्ताओं से विशेष स्नेह रखते थे। उन्होंने बताया कि एक बार अटल जी बांका में कार्यकर्ताओं के साथ नीचे बैठकर ही भोजन कर रहे थे इस दौरान वे अपना पत्तल स्वंय उठा कर फेंकने चले गए। उन्होंने बांका के भाजपा संगठन को कई प्रेरणा दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...