उरई, फरवरी 21 -- उरई। संवाददाता भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक जनवरी 2026 के आधार पर रविवार को विशेष अभियान चलेगा। यह अभियान सुबह साढ़े दस से दोपहर डेढ़ बजे तक जनपद के सभी 1624 मतदेय स्थलों पर संचालित होगा। यहां छूटे हुए युवा आवेदन जमा कर अपना नाम सूची में शामिल करा सकेंगे। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करना तथा किसी भी पात्र मतदाता को मताधिकार से वंचित न रहने देना है। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने अपील की कि वह अपने-अपने बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। अगर किसी मतदाता का नाम सूची में नहीं है तो वह घोषणा पत्र के साथ प्रपत्र-6 भरकर संबंधित बीएलओ के माध्यम से आवेदन कर सकता है अथवा ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर सकता है। ...