पूर्णिया, फरवरी 22 -- पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। मौसम विभाग के पूर्वानुमान इंडेक्स के अनुसार शनिवार की सुबह से ही बूंदाबांदी के आसार बने रहेंगे और इस दौरान ठंडी हवा भी चलेगी। बूंदाबांदी सिर्फ एक दिन के लिए होगी। इसके बाद फिर तापमान तेजी से बढ़ता चला जाएगा। इंडेक्स के मुताबिक 25 फरवरी को अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 26 से 27 फरवरी तक अधिकतम तापमान बढ़कर 30 से 32 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। जबकि इसके पूर्व 23 फरवरी से 24 फरवरी तक अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच तथा न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के उम्मीद है। प्रकार धीरे-धीरे गर्मी के दिन शुरू हो जाएंगे। पिछले दो दिनों के दौरान अ...