गोंडा, दिसम्बर 2 -- गोंडा। यात्री सुविधा के उन्नयन औरआधारभूत ढाचें के विस्तार के दृष्टिगत गोण्डा-बुढ़वल रेलखण्ड के घाघरा घाट-चौका घाट-बुढ़वल स्टेशनों के मध्य नई विद्युतीकृत तीसरी रेल लाइन के कमिशनिंग का कार्य हो रहा है। जिसके परिप्रेक्ष्य में तीन दिसम्बर को पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर संजय सिंघल विद्युतीकृत नई लाइन का निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल करेगे। इसके लिए ट्रैक के आसपास के लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि विशेषकर घाघरा घाट-चौका घाट-बुढ़वल स्टेशनों के मध्य नई रेलवे लाइन के कमिशनिंग के दौरान समीपवर्ती इलाकों में रहने वाले निवासी निरीक्षण के दौरान वह रेलवे लाइन पर सतर्कता बरतें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...