भागलपुर, जनवरी 29 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र में बुडको की ओर से संचालित विकास योजनाओं की गति तेज करने के लिए नगर आयुक्त ने समीक्षा बैठक बुलाई है। यह बैठक शुक्रवार को दोपहर 12 बजे नगर आयुक्त के कार्यालय वेश्म में आयोजित की जाएगी। इसमें बुडको के परियोजना निदेशक, उप नगर आयुक्त राजेश कुमार पासवान और संबंधित अभियंताओं को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। नगर आयुक्त ने पदाधिकारियों को सभी चल रही योजनाओं की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत करने को कहा है, ताकि योजनाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा कर उन्हें समय पर पूरा किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...