उन्नाव, फरवरी 20 -- उन्नाव। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील बीघापुर में 21 फरवरी को फरियादियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होगा। सदर में सीडीओ, तहसील सफीपुर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, बांगरमऊ में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), हसनगंज व पुरवा में संबंधित उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सुनवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...