मुजफ्फरपुर, जुलाई 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददता। बीआरएबीयू को बुधवार को 23 नये प्राचार्य मिल जाएंगे। नये गेस्ट हाउस में लॉटरी सिस्टम से प्राचार्यों को उनके कॉलेज दिये जायेंगे। विवि प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। रजिस्ट्रार प्रो. समीर कुमार शर्मा ने बताया कि लॉटरी सिस्टम से प्राचार्यों के चुनाव की सारी तैयारियां कर ली गई हैं। राजभवन के निर्देशानुसार लॉटरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जायेगी। बुधवार को होनेवाली प्रक्रिया की सूचना सभी विधायक और एमपी को भी दे दी गई है। लॉटरी के लिए एक समान कागज तैयार किये गये हैं। लॉटरी से पहले सभी को आपस में फेंट लिया जायेगा। इसके बाद एक चतुर्थवर्गीय कर्मचारी लॉटरी निकालेगा। रजिस्ट्रार ने बताया कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए जो भी करना था विवि प्रशासन ने कर लिया है। प्राचार्यों से उनके च्...