औरैया, दिसम्बर 5 -- शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस के तहत छह दिसंबर को तहसील बिधूना में समाधान दिवस आयोजित होगा। इसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी करेंगे। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि सभी जिला स्तरीय अधिकारी समाधान दिवस में समय से पहुंचें और शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का तत्परता से निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस शासन की प्राथमिकता का कार्यक्रम है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...