नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार रविवार को राजधानी में मानक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 296 दर्ज किया गया है। दीपावली पर यह बहुत खराब या गंभीर श्रेणी तक पहुंच सकता है। लगातार पांचवें दिन खराब श्रेणी में हवा शनिवार शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 268 दर्ज किया गया, जो बढ़कर रविवार शाम चार बजे 296 दर्ज किया गया। जब वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से अधिक हो जाता है तो यह बहुत खतरनाक श्रेणी में आ जाता है। यह 15 अक्तूबर से लगातार पांचवां दिन है, जब राजधानी की वायु गुणवत्ता का स्तर मानक से खराब श्रेणी में है। राजधानी में प्रदूषण माप करने वाले केंद्रों में से लगभग दो दर्जन केंद्रों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.