रांची, मई 25 -- Jharkhand Weather: आज झारखंड का मौसम बदल जाएगा। राजधानी रांची और आसपास के जिलों में आज हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवा के साथ वज्रपात की घटनाएं भी होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इसके बाद सोमवार और मंगलवार को बादल हल्के हो सकते हैं। लेकिन 28 मई से मानसून पूर्व की गतिविधि जोड़ पकड़ने की संभावना है। रांची समेत झारखंड में इस बार तीन से पांच जून तक मानसून आने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है, जो राजधानी समेत पूरे राज्य में सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से रांची और आसपास समेत पूरे राज्य में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा ओडिशा के तटीय क्षेत्र में भी एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिसके प्रभाव से निम्न दबाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.