रांची, अप्रैल 4 -- Jharkhand Weather: आज झारखंड का मौसम बदलने वाला है। रांची समेत झारखंड के करीब डेढ़ दर्जन जिलों में शुक्रवार को आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार हैं। मौसम विभाग ने ऑरेज अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि प्रभावित जिलों में 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और कर्नाटक से मध्य प्रदेश तक बने निम्न दबाव के कारण होगा। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल। आंधी-ओलावृष्टि का असर रांची समेत खूंटी, रामगढ़, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, सरायकेला, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, गिरिडीह, जामताड़ा, कोडरमा और देवघर में दिख सकता है। इधर, पिछले 24 घंटों में रांची समेत कई जिलों में मौसम में बदलाव देखा गया। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई। बारिश वाले इलाकों में शाम का मौसम सुह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.