रायपुर, दिसम्बर 25 -- छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रभाव लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग ने शीतलहर की संभावना भी जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार राज्य के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर की स्थिति देखी गई है। मौसम विभाग ने आज आगामी तीन दिनों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना जताई है। उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में शीतलहर का असर बना रह सकता है। आइए जानते हैं पूरे छत्तीसगढ़ के मौसम का हाल। भारतीय मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दुर्ग जिले के एक-दो स्थानों पर शीतलहर दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज हुआ, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। इस दौरान तापमान में तेजी से गिरावट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.