बरेली, दिसम्बर 31 -- फरीदपुर, संवाददाता। विद्युत विभाग की ओर से फरीदपुर के ग्रामीण इलाकों में जर्जर तार बदलने के लिए नव वर्ष के पहले दिन गुरुवार को सुबह 10:00 से 4:00 तक सभी लाइने बंद करने का फैसला लिया गया है। फरीदपुर बिजली घर के एसडीओ उमेश कुमार ने बताया कि देहात की लाइन जर्जर हो गई थी। जिसकी वजह से अक्सर लाइनों में फाल्ट आ रहे थे। किसानों को समय से बिजली सप्लाई नहीं मिल पा रही थी। जिसकी वजह से जर्जर तारों को बदलने का निर्णय लिया। एसडीओ ने बताया की एक जनवरी को बिजली विभाग के कर्मचारी जर्जर लाइनों के तार को बदलने का काम करेंगे। इसलिए ग्रामीण क्षेत्र की सभी लाइन सुबह 10:00 बजे से 4:00 तक बंद रखी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.