रांची, मार्च 22 -- केंद्रीय सरना स्थल के पास बन रहे फ्लाईओवर के रैंप के विरोध में 22 मार्च को रांची बंद बुलाया गया है। इसको लेकर शुक्रवार शाम में संयुक्त आदिवासी संगठनों के द्वारा जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अलबर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया। संयुक्त रूप से कहा गया कि शनिवार का रांची बंद ऐतिहासिक होगा। रांची जिला पुलिस-प्रशासन की ओर से बंद से निपटने को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। रांची शहरी क्षेत्र एवं आसपास के इलाके में करीब एक हजार पुलिसकर्मी विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर तैनात रहेंगे। इसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल रहेंगी। शांति व्यवस्था को लेकर रांची डीसी एवं एसएसपी की ओर से निर्देश शुक्रवार को जारी किया गया। 60 से अधिक दंडाधिकारी रहेंगे, फोटोग्राफी होगी आंसू गैस दस्ता, अग्निशमन दस्ता, ड्रोन कैमरा, वीडियो रिकॉर्डिंग और फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.