रांची, नवम्बर 14 -- रांची। बिरसा मुंडा की जयंती व राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को राज्यभर के सभी सार्वजनिक बैंकों में अवकाश रहेगा। इस संबंध में शुक्रवार को राज्य सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके अलावा बैंकों के क्षेत्रीय कार्यालय, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, भारतीय जीवन बीमा निगम लिमिटेड और जेनरल इंश्योरेंस के कार्यालय भी अवकाश के कारण बंद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...