मुंगेर, दिसम्बर 3 -- मुंगेर। मुंविवि मुख्यालय के कार्यालय व कॉलेज बुधवार को डॉ राजेंद्र प्रसाद जयंती अवकाश को लेकर बंद रहेंगे। विदित हो कि राजभवन से साल 2025 के लिये स्वीकृत अवकाश कैलेंडर के अनुसार बुधवार 3 दिसंबर को राजेंद्र प्रसाद जयंती अवकाश को लेकर विश्वविद्यालय व कॉलेज बंद रहेंगे। जिसके बाद 4 दिसंबर गुरूवार को विश्वविद्यालय व कॉलेज सुचारू रूप से खुलेंगे। --------------- कल से भराया जायेगा वोकेशनल विषयों का परीक्षा फॉर्म मुंगेर। मुंविवि द्वारा अपने वोकेशनल विषयों के सत्र 2024-27 बीसीए सेमेस्टर-2, सत्र 2023-26 बीसीए सेमेस्टर-4, सत्र 2022-25 बीसीए सेमेस्टर-6 तथा सत्र 2023-26 बीबीए पार्ट-2 का परीक्षा फॉर्म 4 दिसंबर से भराया जायेगा। जिसके लिये विश्वविद्यालय ने सूचना जारी कर दी है। सूचना के अनुसार उक्त सत्रों में विद्यार्थियों को बिना विंल...