सहारनपुर, दिसम्बर 4 -- पंजाब जाने वाले रेल यात्रियों को आज परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसान मजदूर मोर्चा चेप्टर पंजाब ने केंद्र सरकार के बिजली संशोधन विधेयक के विरोध में पांच दिसंबर को प्रतीकात्मक रेल रोको अभियान चलाने का ऐलान किया है। संगठन के अनुसार यह अभियान आज दोपहर एक बजे से तीन बजे तक चलेगा। इस दौरान पंजाब के 19 जिलों के 26 रेलवे स्टेशनों और प्रमुख रेल मार्गों पर आंदोलन की तैयारी की गई है। रेलवे अधिकारियों ने आशंका जताई है कि अभियान के कारण कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है या अस्थायी रूप से रोकी जा सकती है। किसान मजदूर मोर्चा ने कहा कि यह प्रदर्शन बिजली संशोधन विधेयक के विरोध में किसानों की मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। संगठन का कहना है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन और...