पूर्णिया, जून 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया में मंगलवार को तूफान की आशंका है। प्रचंड गर्मी भी रहेगी। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही 3 जून को पूर्णिया में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिसमें कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश भी हो सकती है। आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है। हवा की चाल 10 से 15 किमी प्रति घंटा रह सकती है। एक अन्य समाचार के अनुसार पूर्णिया में बारिश होने की संभावना बन रही है। जिससे तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। पूर्णिया में मानसून की शुरुआत जून के पहले सप्ताह में होने की संभावना है। इधर सोमवार को दिन भर उमस भरी गर्मी रही। सुब...