हजारीबाग, फरवरी 3 -- इचाक, प्रतिनिधि। इचाक पुराना दुर्गा मंडप परिसर में चित्रांश महापरिवार की ओर से श्री श्री चित्रगुप्त भगवान की प्रतिमा का प्राण- प्रतिष्ठा पूरे विधि-विधान के साथ होगा। आयोजन समिति की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक 3 फरवरी दिन सोमवार को सर्वप्रथम पुराना दुर्गा मंडप से महिला श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर बुढ़िया माता मंदिर जल उठाने जायेंगी। वहां से जल लेकर पुनः आयोजन स्थल पहुंचेगी। 4 फरवरी दिन मंगलवार को अन्नाधिवास, 5 फरवरी दिन बुधवार को मिष्ठान्नाधिवास, 6 फरवरी दिन गुरुवार फलाधिवास एवं 7 फरवरी दिन शुक्रवार को पुष्पाधिवास, मूर्ति का प्राण-प्रतिष्ठा, पूजन एवं भंडारा का आयोजन होगा। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिये पिछले एक माह से तैयारी चल रही है। चित्रांश परिवार परिसर की साफ- सफाई, आकर्षक पंडाल, यज्ञ कुंड, विद्युत सज्जा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.