मुजफ्फरपुर, जनवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, वसं। पीएम सूर्य घर योजना से मुफ्त बिजली का लाभ देने के लिए शनिवार को सोलर मेला लगेगा। यह सोलर मेला एनबीपीडीसीएल मुजफ्फरपुर सर्कल ऑफिस परिसर (मुक्तिनाथ मंदिर के पीछे) में लगेगा। मेले का उद्घाटन डीएम सुब्रत कुमार सेन करेंगे। शहरी क्षेत्र-वन के कार्यपालक अभियंता विजय कुमार ने बताया कि मेले में इच्छुक घरेलू उपभोक्ता मौके पर ही आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए आवश्यक दस्तावेजों व प्रक्रिया की जानकारी वहीं दी जाएगी। सोलर लाइट का उपयोग करने वाले 12 उपभोक्ताओं को चुना गया है, जिनका जीरो बिल आ रहा है। उनको मेले में सम्मानित किया जाएगा। मेले में विभिन्न सोलर कंपनियों के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे जो उपभोक्ताओं को अपने-अपने उत्पादों की जानकारी व विशेषता बताएंगे। एक किलोवाट से दो किलोवाट क्षमता तक के सोलर संयंत्र पर Rs.30,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.