आरा, जनवरी 28 -- जगदीशपुर। जगदीशपुर ग्रिड उपकेंद्र में विंटर मेंटेनेंस (शीतकालीन रखरखाव) कार्य के चलते आज हेतमपुर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार रखरखाव का कार्य सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक चलेगा। हेतमपुर पावर सब स्टेशन से जुड़े सभी 11 केवी फीडर बंद रहेंगे, जिससे हेतमपुर, अरेला, दावा, चकवा, बोलीपुर, शिवपुर एवं आसपास के अन्य गावों में बिजली प्रभावित होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...