रायबरेली, फरवरी 21 -- रायबरेली। आज रविवार को 10 बजे से तीन बजे दोपहर तक ऊंचाहार क्षेत्र में सप्लाई प्रभावित रहेगी। अवर अभियंता शिवांशु दुबे ने बताया कि आगामी गर्मी में निर्बाध विद्युत आपूर्ति आर अनुरक्षण माह के कारण ऊंचाहार ग्रामीण के मुस्तफाबाद पावर हाउस की 33 केवी लाइन बंद रहेगी। जिससे कंदरावा, मास्टरगंज, महिमापुर, अरखा, साबिशपुर, बहरवा, मनीरामपुर, लक्ष्मीगंज आदि की सप्लाई प्रभावित होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...