भागलपुर, फरवरी 8 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का आयोजन सोमवार को छठे दिन भी जारी रहेगा। नौ फरवरी को पहली पाली में हिन्दी व दूसरी पाली में इतिहास और कृषि विषय की परीक्षा होगी। हिन्दी की परीक्षा में आईएससी व आईकॉम कक्षा के परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं आईएससी कक्षा के छात्र कृषि विषय की परीक्षा देंगे। भागलपुर जिले में अनमुंडलवार कुल 59 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें भागलपुर सदर अनुमंडल में 40, नवगछिया अनुमंडल में 10, कहलगांव अनुमंडल में 09 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा के अनुसार अबतक हुई परीक्षा के दौरान समय पर नहीं पहुंच पाए कई छात्रों की परीक्षा छूटने की सूचना मिली है। उन्होंने परीक्षार्थियों से अपील कि तय समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंच जा...