लखीमपुरखीरी, अप्रैल 2 -- शुक्रवार को जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शारदा नदी से आने वाली बाढ़ आपदा से बचाव को लेकर पलिया में पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह आपदा से बचाव के लिए कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके पहले वह विधायक रोमी साहनी के आवास पर पहुंचकर जनता को संबोधित करेंगे। वर्ष 2008 से पलिया क्षेत्र में शारदा और सुहेली नदी से शुरू हुआ बाढ़ का सिलसिला अभी भी बदस्तूर जारी है। हर साल नदियों से आने वाली बाढ़ के चलते लोग बर्बादी की कगार पर आ पहुंचे हैं। हजारों एकड़ किसानों की जमीन और उस पर खड़ी फसल नदी में समां चुकी है। दर्जनों गांवों का अस्तित्व नदी ने समाप्त कर दिया है। बाढ़ की रोकथाम को लेकर भाजपा विधायक रोमी साहनी लगातार लगे हुए हैं। नदियों की डिसिल्टिंग और बंधों के निर्माण को लेकर विधायक रोमी साहनी द्वारा उठाई जा रही समस्या का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.