हरिद्वार, फरवरी 15 -- ऊर्जा निगम सोमवार को न्यू टिबड़ी क्षेत्र में करीब छह घंटे की बिजली कटौती करेगा। इससे करीब 10 हजार की आबादी प्रभावित होगी। ऊर्जा निगम औद्योगिक क्षेत्र बिजलीघर से पोषित फीडर न्यू टिबड़ी पर एलटी कैपेसिटर बैंक लगाएगा। इसके लिए सुबह 10:30 बजे बिजली आपूर्ति बंद की जाएगी, जो शाम करीब 4:30 बजे सुचारु हो पाएगी। इस दौरान शिवलोक कॉलोनी, औद्योगिक क्षेत्र, फॉरेस्ट कॉलोनी, भभूतावाला बाग, टिबड़ी, संजय नगर और वाटर वर्क्स कॉलोनी सहित कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी। ईई दीपक सैनी ने बताया कि बिजली कटौती की पूर्व सूचना जारी कर दी गई है। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...