अयोध्या, फरवरी 16 -- बीकापुर। बीकापुर क्षेत्र में आवागमन करने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। अयोध्या कैंट से प्रयाग रेलखंड पर किलोमीटर 18 के 13-14 के मध्य मलेथू कनक हाल्ट के पास स्थित रेलवे गेट संख्या 15 मंगलवार 17 फरवरी को सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक बंद रहेगा। यह गेट उत्तर रेलवे द्वारा कराए जा रहे रॉबराइजेशन कार्य के चलते बाधित रहेगा। यह मार्ग बीकापुर से इनायतनगर जाने वाले प्रमुख रास्तों में शामिल है, जिससे क्षेत्रीय आवागमन प्रभावित होने की संभावना है। सीनियर रेल सेक्शन इंजीनियर द्वितीय, उत्तर रेलवे सुल्तानपुर ने इस संबंध में अयोध्या के जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर गेटमैन और रेल कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल तैनात करने की अपील की है। साथ ही आमजन से निर्धारित समय में मार्ग परिवर्तन कर सह...